Bundi: "जेसीआई बूंदी ऊर्जा का बी एन इनफ्लुएंसर विषय पर सेमिनार आयोजित

बूंदी 18जुलाई। जेसीआई बूंदी ऊर्जा द्वारा ईलाइट इंटरनेशनल स्कूल में‌ एक सेमिनार का आयोजन किया गया।
सेमिनार कोटा से पधारी प्रोविजनल नेशनल ट्रेनर जेसी नेहा जैन द्वारा लिया गया उन्होंने विभिन्न तकनीकें और उपायों के बारे में बात की जिससे आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली बनेगा एवं आपकी बातों का लोगों पर प्रभाव पड़ेगा
सेमिनार में उपस्थित थे जेसीआई बूंदी ऊर्जा की अध्यक्ष श्वेता भंडारी, सचिव जेसी मेघा नुवाल, कोषाध्यक्ष जेसी अंशुल जैन, उपाध्यक्ष  ट्रेनिंग जेसी प्रियंका मूंदड़ा, पूर्व अध्यक्ष जेसी ख्याति भंडारी, जेसी अनुपमा जैन, जेसी प्रिया जैन और एलिट इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल मोनिका माहेश्वरी, स्कूल स्टाफ और अन्य अभिभावक भी इस सेमिनार में उपस्थित रहे।
जेसी नेहा जैन ने विभिन्न उदाहरणों और कार्यक्रमों के माध्यम से संवेदनशीलता के साथ आपस में संवाद करने के तरीके सिखाएं। इसके अलावा, वे उपयुक्त संवेदनशीलता और संभाषण कौशल विकसित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया।
कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा जेसीआई को धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं आने वाले समय में इस तरीके के और कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए कहा गया कोटा से पधारी ट्रेनर का बूंदी उर्जा द्वारा सम्मान किया गया एवं उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया